पुस्तकालय

पुस्तकालय और सूचना केंद्र सीखने तथा अनुसंधान गतिविधियों का मुख्य केंद्र है, जिसने अपने उपयोगकर्ताओं को जानकारी और विभिन्न सेवाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पुस्तकालय प्रोफेसर एस. पी. आघारकर के एक मूल्यवान अभिलेखागार से समृद्ध है, जिसमें मुख्य रूप से जर्मन भाषा में पुस्तकों का संग्रह, दुर्लभ पुराने खंड, पत्रिकाएँ और संदर्भ ग्रंथ शामिल हैं। एआरआई पुस्तकालय में मुद्रित और ऑनलाइन पत्रिका के साथ-साथ डेटाबेस भी उपलब्ध हैं, जिन्हें परिसर लैन (Campus LAN) के माध्यम से परिसर के भीतर एक्सेस किया जा सकता है। यह राष्ट्रीय ज्ञान संसाधन महासंघ (एनकेआरसी ) नामक सीएसआईआर-डीएसटी महासंघ का भी एक हिस्सा है। पुस्तकालय पूरी तरह से कोहा (KOHA) नामक ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर पर स्थानांतरित हो गया है, और स्मार्ट-डीएमएस (SMART-DMS) संस्थान से संबंधित अनुसंधान पत्र, पेटेंट, मोनोग्राफ, पीएच.डी. शोधनिबंध आदि विभिन्न सूचनाओं का एक सक्रिय संग्रह है, जिन्हें नियमित रूप से अपलोड किया जाता है। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हिंदी पुस्तकें खरीदी जाती हैं, और उपयोगकर्ताओं को नवीनतम सूचना संसाधनों के आगमन के बारे में ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाता है। इसके अतिरिक्त, पुस्तकालय और सूचना केंद्र संस्थान की वेबसाइट और सोशल मीडिया साइट्स (फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम) का भी रख-रखाव करता है।

पुस्तकालय का वर्तमान संग्रह इस प्रकार हैं:

विवरण

कुल संख्या विवरण कुल संख्या
पुस्तकें / सजिल्द खंड 30093 मानचित्र और एटलस 569
संदर्भ पुस्तकें 1138 माइक्रोफिल्म्स / फिशर 636
पीएच.डी. शोधनिबंध 393 वार्षिक प्रतिवेदन 10
एम.एससी. / एम.फिल. शोधनिबंध 97 पत्रिका 55
एआरआई पुनर्मुद्रित 3772 डिजिटल संग्रह/दस्तावेज 3222