Home » राष्ट्रीय ज्ञान संसाधन (एनकेआरसी) संघ
NKRC Consortia
राष्ट्रीय ज्ञान संसाधन महासंघ (एनकेआरसी) की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। यह महासंघ 43 सीएसआईआर (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद) और 26 डीएसटी (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) संस्थानों के पुस्तकालयों एवं सूचना केंद्रों का एक व्यापक नेटवर्क है।
एनकेआरसी अपने उपयोगकर्ताओं को प्रमुख प्रकाशकों की 5,000 से अधिक ई-पत्रिकाओं, साथ ही पेटेंट्स, मानकों, संदर्भ (साइटेशन) एवं ग्रंथसूची (बिब्लियोग्राफिक) डेटाबेस तक पहुँच की सुविधा प्रदान करता है।
लाइसेंस प्राप्त संसाधनों के अलावा, एनकेआरसी एक ‘एकल मंच’ के रूप में भी कार्य करता है जो अपने उपयोगकर्ताओं को अनेकों मुक्त पहुँच (ओपन एक्सेस) संसाधनों तक पहुँच प्रदान करता है।
यह महासंघ देश की अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) प्रणाली को सशक्त बनाने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान कर, इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की परिकल्पना करता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: राष्ट्रीय ज्ञान संसाधन महासंघ (एनकेआरसी) | संस्थानों के विवरण देखें (niscpr.res.in)
एआरआई को अपनी पत्रिका सदस्यता के आधार पर 17 प्रकाशकों की सामग्री तक पहुँच प्राप्त है।
महासंघ (कंसोर्टियम) के अंतर्गत शामिल प्रकाशक हैं:











